सपा Twitter हैंडल संचालक की गिरफ्तरी पर मचा घमासान, पुलिस मुख्यालय पहुंचे अखिलेश, कहा- चाय में जहर दे दिया तो...

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मीडिया सेल के ट्विटर अकाउंट के संचालक को उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष जगन अग्रवाल को हजरतगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनीष पर कथित तौर पर ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इसके चलते उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में कई मामले दर्ज हैं। अब इस मामले में कार्रवाई की गई है।
वहीं, पुलिस अधिकारी आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद अब पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सीधे लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्हें आता देख कई पुलिस अधिकारी उनके पास पहुंच गए और उनके लिए चाय मंगवाने लगे। इस पर अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से मना कर दिया। उन्होंने कहा मैं यहां की चाय नहीं पीऊंगा, तुम जहर दे दो तो, मुझे भरोसा नहीं है। सपा ने रविवार को ट्वीट कर बताया कि पार्टी के ट्विटर हैंडल प्रमुख मनीष जगन अग्रवाल (Twitter account operator Manish Jagan Agarwal) को लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मुख्यालय लखनऊ में मौजूद माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, अब भी कोई जिम्मेदार व्यक्ति उपस्थित नहीं। @Uppolice pic.twitter.com/kRugHcpUms
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2023
एसपी ने ट्वीट कर लिखा, "लखनऊ पुलिस द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी निंदनीय और शर्मनाक है। पुलिस को सपा कार्यकर्ता को तुरंत रिहा करना चाहिए।"
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना , निंदनीय एवं शर्मनाक!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2023
सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।
वहीं, 6 जनवरी को लखनऊ में बीजेपी (BJP ) युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी डॉ. ऋचा राजपूत ने ट्विटर हैंडल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल (Samajwadi Party IT Cell) पर रेप और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया था। इसके साथ ही ऋचा राजपूत ने अपने साथ कुछ भी होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार बताया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS