संगीता चौहान सपा को मुस्लिम बाहुल्य सीट नौगांवा सादात से हराकर पहली महिला विधायक बनीं, जीत के बाद दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपना परचम लहराया है। भाजपा ने सात में से छह सीट जीतकर एक बार फिर विपक्षियों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वहीं अमरोहा जिले की नौगांवा सादात सीट से दिवंगत चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान ने भी अपनी किस्मत आजमाई।
भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जावेद आब्दी को हराया है। उन्होंने 15077 वोटों से जीतकर पति की राजनीतिक विरासत की जिम्मेदारी संभाल ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संगीता चौहान को 86692 मत मिले जबिक जावेद आब्दी के खाते में 71615 मत मिले हैं। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि यह पहली बार है जब मुस्लिम बाहुल्य सीट नौगांवा सादात से कोई महिला विधायक बनीं हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में होमगार्ड कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री रहे चेतन चौहान का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया था। इसके बाद नौगांवा सादात सीट पर हुए चुनाव में उनकी पत्नी संगीता चौहान जीत दर्ज की है। संगीता चौहान ने समर्थन करने और चुनाव जिताने में मदद करने के लिए नौगांवा की जनता का शुक्रिया आदा किया है। संगीता ने चुनाव जीत हासिल करने के बाद कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगी और अपने पति के किए हुए वादों को पूरा करेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS