Prayagraj Violence: मास्टरमाइंड जावेद के घर पर चला बुलडोजर, कार्रवाई समाप्ति की ओर, देखिये वीडियो

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 10 जून को हिंसा करने के मामले की साजिश रचने वाले मास्टरमाइंड मोहम्मद जावेद उर्फ पंप के घर को ढहाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास के क्षेत्र को खाली करा दिया है। कुछ ही समय बाद यह कार्रवाई पूरी हो जाएगी। प्रयागराज प्रशासन की यह कार्रवाई उन उपद्रवियों को संदेश है, जो कि राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं। यहां पढ़िये तमाम अपडेट्स...
कार्रवाई चल रही समाप्ति की ओर
पिछले करीब दो घंटे से ज्यादा समय से चल रहे दो बुलडोजर इस अवैध घर को ध्वस्त कर रहे हैं। करीब दस मिनट पहले एक बड़ा हिस्सा ढहकर नीचे गिर गया। अधिकारियों का कहना है कि 40 फीसदी हिस्सा गिराया जा चुका है। अब बाकी हिस्से को ढहाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
#WATCH | Uttar Pradesh: Demolition drive at the "illegally constructed" residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed continues in Prayagraj. pic.twitter.com/s4etc8Vz25
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022
सामान निकाला जा रहा बाहर
यह घर अवैध रूप से बना है, लेकिन घर के भीतर रखे सामान को नुकसान न हो। इसके लिए बीच-बीच में कार्रवाई रोकी जा रही है ताकि सामान को बाहर निकाला जा सके। यह दो मंजिला इमारत है और भीतर भी सामान रखा है। लिहाजा इस कार्रवाई को पूरा करने में काफी समय लग सकता है। पुलिस ने एक बड़े क्षेत्र को घेर रखा है ताकि कोई उपद्रव न कर सके।
दूसरा बुलडोजर पहुंचा
मौके पर दूसरा बुलडोजर भी पहुंच गया है। पहले बुलडोजर ने अब दीवारों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुल चार बुलडोजर बुलाए गए थे ताकि यह कार्रवाई तेजी से पूरी की जा सके। दूसरे बुलडोजर ने भी दीवारों को ढहाने का काम करना शुरू कर दिया है।
घर का गेट तोड़ा
बुलडोजर ने मास्टरमाइंड के घर का गेट तोड़ दिया है। अब बुलडोजर ने जावेद के बोर्ड को भी उखाड़ दिया है। इसके बाद बुलडोजर दीवारों को ढहाने के लिए आगे बढ़ेगा। इससे पूर्व प्रशासन ने मुनादी कराई थी कि अगर कोई घर में मौजूद है तो बाहर आ जाए। गेट उखाड़ देने के बाद अधिकारी घर के भीतर जा रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि कोई है या नहीं। मास्टरमाइंड जावेद पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। एक अधिकारी ने बताया कि चार बुलडोजर और छह डंपर को बुलाया गया है।
#WATCH | Demolition of the "illegally constructed" residence of Prayagraj violence accused Javed Ahmed underway, after the Prayagraj Development Authority (PDA) earlier put a demolition notice at the residence. pic.twitter.com/p1okHrFyz7
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 12, 2022
नोटिस किया चस्पा
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से पहले ही मास्टरमाइंड जावेद अहमद के आवास पर नोटिस लगाया गया था। इसमें कहा गया था कि आज सुबह 11 बजे तक घर को खाली कर दिया जाए क्योंकि यह घर अवैध रूप से बना है। बता दें कि यह घर करौली क्षेत्र में स्थित है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रयागराज हिंसा के आरोपी जावेद अहमद के आवास के सामने भारी सुरक्षा बल तैनात है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2022
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने पहले उसके आवास पर एक विध्वंस नोटिस लगाया था, जिसमें उन्हें आज सुबह 11 बजे तक घर खाली करने के लिए कहा था क्योंकि यह "अवैध रूप से निर्मित" है। pic.twitter.com/f45jMVKf8Z
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS