अच्छी खबर: उत्तर प्रदेश के किसानों को दिवाली का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को भी बोनस देकर किया खुश

अच्छी खबर:  उत्तर प्रदेश के किसानों को दिवाली का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों को भी बोनस देकर किया खुश
X
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने दिवाली से पहले कोरोना काल में भी सरकारी कर्मचारियों और किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने दिवाली से पहले कोरोना काल में भी सरकारी कर्मचारियों और किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। राज्य के करीब 15,00,000 कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस दिया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के किसानों को भी दिवाली गिफ्ट दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के किसानों को मंडी शुल्क में एक फीसदी की कमी कर दी है। जिसका सीधा लाभ मंडी व्यापारियों को मिलेगा। इससे राजकीय कोष पर 1022.75 करोड़ रुपये का व्यय भार आएगा। इसकी जानकारी सीएमओ द्वारा दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 75 फ़ीसदी पैसा अपने पीएफ खाते में जमा करने होंगे और जबकि 25 फ़ीसदी पैसे का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों को यह दिवाली गिफ्ट दिया है।

वहीं दूसरी तरफ सरकार ने रिटायर हो चुके कर्मचारियों और 30 अप्रैल 2021 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को भी इस बोनस लिस्ट में शामिल किया है। इससे पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार कोरोना काल की स्थिति को देखते हुए हो सकता है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों को बोनस न दे। लेकिन ऐसे में योगी सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बोनस देकर खुश कर दिया है।

Tags

Next Story