दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई दी अयोध्या राम मंदिर की झलक, कलाकारों ने बांधा समा...

दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में दिखाई दी अयोध्या राम मंदिर की झलक, कलाकारों ने बांधा समा...
X
झांकी के आगे के हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा दिखी, वहीं पीछे तीन मंजिला भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति दिखाई दी। झांकी में भगवान राम के साथ विभिन्न अभिनय करते कलाकारों का एक समूह भी दिखाई दिया।

राजपथ पर गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक देखने को मिली। झांकी की थीम अयोध्या-उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत है। झांकी को ठीक उसी तरह से तैयार किया गया है, जिस तरह से अयोध्या का राम मंदिर बनने वाला है। झांकी के आगे के हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा दिखी, वहीं पीछे तीन मंजिला भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति दिखाई दी। झांकी में भगवान राम के साथ विभिन्न अभिनय करते कलाकारों का एक समूह भी दिखाई दिया।

राम मंदिर झांकी के प्रोजेक्ट इंचार्ज संतोष सिंह के नेतृत्व में यह झांकी तैयार की गई थी। झांकी तैयार करते समय ध्यान रखा गया कि अयोध्या में जो राम मंदिर बनने वाला है, उसका हुबहू मॉडल तैयार जाए। आज जब राम मंदिर की झांकी राजपथ पर नजर आई तो लोगों ने तालियां बजाकर इसका स्वागत किया। झांकी में अयोध्या के दीपोत्सव की झलक दिखाने के लिए मिट्टी के बने दीये जगमगाए। भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाना, शबरी के जूठे बेर खाना, अहल्या का उद्धार, हनुमान का संजीवनी बूटी लाना, जटायु-राम संवाद, लंकेश रावण की अशोक वाटिका आदि रामायण के प्रसंगों को भी दृशाया गया। बता दें कि झांकी में राम का किरदार चंदौली के रहने वाले अजय ने निभाया है। अजय पहले रावण का किरदार निभाते थे, लेकिन बीते वर्ष उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया। अजय गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकी में भगवान राम का किरदार निभाने के अवसर को भगवान की ही कृपा मानते हैं। उन्होंने अन्य कलाकारों के साथ लगातार अभ्यास किया ताकि झांकी के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।

Tags

Next Story