Uttar Pradesh: बांदा की यमुना नदी में लोगों से भरी नाव पलटी, 20 लोग लापता

Uttar Pradesh: बांदा की यमुना नदी में लोगों से भरी नाव पलटी, 20 लोग लापता
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) में बड़ा हादसा हो गया है। यहां लोगों से भरी एक नाव नदी के बीचो-बीच पलट गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। यह बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जा रही थी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) में बड़ा हादसा हो गया है। यहां लोगों से भरी एक नाव नदी के बीचो-बीच पलट गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। यह बांदा के मरका घाट से फतेहपुर जा रही थी। अचानक नाव (boat sinks) का संतुलन बिगड़ गया और एक दर्जन से ज्यादा लोग डूब गए। नाव में 36 लोग सवार थे, जिनमें से 20 से 25 महिलाएं बताई जा रही हैं।

ये महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने अपने मायके जा रही थीं। घटना मरका थाना क्षेत्र की है। घटना को लेकर तहसीलदार ने जानकारी दी है कि करीब 20 लोगों के डूबने की खबर है, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही जिले के डीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं।

एसडीआरएफ की टीमों के साथ स्थानीय गोताखोर भी डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। वही अबतक सिर्फ 4 लोगों के शवों को नदी से बहार निकल लिया गया हैं। फिलहाल उन मृतकों की पहचान नहीं हो पाई हैं। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को मौके पर भेजा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

Tags

Next Story