CM योगी ने सनातन को बताया भारत का राष्ट्रीय धर्म, कांग्रेस ने साधा निशाना

CM योगी ने सनातन को बताया भारत का राष्ट्रीय धर्म, कांग्रेस ने साधा निशाना
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। इसके बाद अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief Minister Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को राजस्थान के जालौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जालोर के भीनमाल में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान योगी (CM Yogi) ने नीलकंठ महादेव (Chief Minister Yogi Adityanath) के दर्शन किए और एक आयोजित धार्मिक जनसभा को भी संबोधित किया।

इस बीच सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। उन्होंने कहा कि निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर हम राष्ट्र धर्म से जुड़ते हैं। यदि हम राष्ट्रधर्म से जुड़ेंगे तो देश सुरक्षित रहेंगा है। उन्होंने कहा जब हमारे धार्मिक स्थल नष्ट किया जाता हैं तो उन्हें फिर से बनाया भी जाता है। अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर बन रहा है, और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

योगी ने कहा हमारे मूल्य बिंदुओं की पुर्नस्थापना हो। गौ ब्राह्मण की रक्षा हो। इस काल में यदि हमारे तीर्थस्थल अपवित्र हुए तो उनकी पुर्नस्थापना के अभियान चले। पीएम मोदी (PM Modi) के प्रयास से अयोध्या में 500 साल बाद राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण हो रहा है। आज भारत में राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के रूप में स्थापित हो रहा है। और मुझे बहुत खुशी है कि अगले एक साल में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

वहीं, अब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बयान को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। यानी सिख, जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म खत्म हो गया है। वहीं, इसके बाद अब प्रदेश में एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे है।

Tags

Next Story