Coronavirus update: यूपी में पिछले 24 घंटे में 3663 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट

Coronavirus update: यूपी में पिछले 24 घंटे में 3663 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट
X
Coronavirus update: उत्तर प्रदेश में पिछले चार हफ्ते से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4,014,784 पर पहुंच गई है।

Coronavirus update: उत्तर प्रदेश में पिछले चार हफ्ते से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में 3663 कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 4,014,784 पर पहुंच गई है।

वहीं, संक्रमण के कारण 61 मरीजों की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही अब तक कुल 6,153 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि बढ़ते संक्रमण के बीच एक दिन में 4432 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 370,753 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब 44,031 एक्टिव केस है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि एक्टिव मरीजों की संख्या में 38 प्रतिशत की कमी आई है। जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 87.75% पर पहुंच गई है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट में 46% की कमी देखने को मिली है।

अपर मुख्य सचिव ने आगे बताया कि 7 से 13 सितंबर के बीच 48,287 केस पाए गए थे। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 4.8% था। 14 से 20 सितंबर के बीच 42,141 केस पाए गए थे। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 4.3% था। 21 से 27 दिसंबर तक 33,256 केस पाए गए थे।

इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 3.10% था। जबकि 28 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच 30,060 केस पाए गए थे और इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 2.8 प्रतिशत था।

Tags

Next Story