UP Election 2022 : भाजपा की युवा वोटरों पर पैनी नजर, युवा मोर्चा ने 6 क्षेत्र प्रभारी किए नियुक्त, पहलवान बबीता फोगाट का नाम भी शामिल

UP Election 2022 : भाजपा की युवा वोटरों पर पैनी नजर, युवा मोर्चा ने 6 क्षेत्र प्रभारी किए नियुक्त, पहलवान बबीता फोगाट का नाम भी शामिल
X
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने में कुछ ही महीने बचे है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर वर्ग के वोटरों को साधने के लिए जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने में कुछ ही महीने बचे है। इसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर वर्ग के वोटरों को साधने के लिए जुटी हुई है। इस कड़ी में भाजपा (BJP) ने युवाओं पर अपनी नजर बनाए राखी है। इसी बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) ने चुनाव के लिए युवा मोर्चा के छह क्षेत्र प्रभारी नियुक्त ( appointed area in-charge) किए हैं।

इसमें पहलवान बबीता फोगट (Babita Phogat) का नाम भी शामिल है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी और दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट (Raju Bisht) ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) से मुलाकात की। उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी (Dutt Dwivedi) के राष्ट्रीय महासचिव वैभव सिंह भी मौजूद थे।

वहीं, यूपी विधानसभा चुनाव-2022 के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में भाजपा ने चुनाव आयोग के सहयोग से 25 लाख नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन किया है। पार्टी ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच हजार नए मतदाताओं के नाम शामिल करने का लक्ष्य रखा था। 403 विधानसभा क्षेत्रों में 20 लाख 15 हजार नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाने थे।

लेकिन पार्टी ने लक्ष्य से करीब 25 लाख अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया है। इसके साथ ही पार्टी 10 दिसंबर से उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर 403 युवा सम्मेलन आयोजित करेगी। सम्मेलनों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Party Yuva Morcha) के नेतृत्व में किया जाएगा।

युवा मोर्चा अवध क्षेत्र के मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम (Khurshid Alam) ने बताया कि इन युवा सम्मेलनों का आयोजन 10 दिसंबर के बाद किया जाएगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों (assembly constituencies) के युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इन सम्मेलनों में अधिक से अधिक युवाओं को आमंत्रित करने पर जोर दिया जा रहा है।

Tags

Next Story