उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद उन्हें आज ही लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बता दें कि अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
दो दिन से आ रहा था बुखार
जानकारी मिल रही है कि कल्याण सिंह को दो दिनों से बुखार आ रहा था। इसके बाद उनका टेस्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लिए टेस्ट में वो कोरोना संक्रमित पाए गए। उसके बाद आज उन्हें संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया। बता दें कि उनका इलाज अभी जारी है और उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।
उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख के पार
उत्तरप्रदेश में भी कोरोना वायरस ने तबाही मचा दी है। यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख को पार कर गया है। जानकारी मिल रही है कि उत्तरप्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 लाख 17 हजार 196 हो गई है। वहीं 2 लाख 45 हजार 417 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। लेकिन 67 हजार 287 मरीज अभी भी एक्टिव हैं। बता दें कि यूपी में अभी तक 4 हजार 491 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS