प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की हालत नाजुक, पीएम से लेकर ये दिग्गज नेता बनाये हुए है कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर नजर

पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती यूपी के (Uttar Pradesh Former CM Kalyan Singh) पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें वेंटिलेटर (Life Support System) पर रखा गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है।
जानकारी के अनुसार, 89 वर्षीय (Kalyan Singh) कल्याण सिंह को इंफेक्शन और बेहोशी की वजह से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, लेकिन यहां अचानक से बीपी बढ़ने के बाद माइनर अटैक पड़ा और स्थिती अनियंत्रित हो गई। इस पर कल्याण सिंह को आनन फानन में लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां उन्हें आईसीयू में रखा गया, लेकिन सेहत में कोई सुधार न होने और बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
डॉक्टरों की टीम बनाये हुए है नजर
कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की पल पल रिपोर्ट लेने के लिए डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम लगातार कल्याण सिंह के स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कल्याण सिंह के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट ले रहे हैं। इसके साथ ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लेकर सीएम योगी आदित्यानाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बड़े नजर बनाये हुए हैं।
बता दें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के साथ ही आरएसएस से भी जुड़े हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। इसके साथ ही देश में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे हैं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी कल्याण सिंह का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से काफी खराब चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS