उत्तर प्रदेश के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित

उत्तर प्रदेश के मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित
X
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ के मंत्री मोती सिंह ने शनिवार को बताया कि वह अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी तबियत 'ठीक' है। ग्रामीण विकास मंत्री को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह शुक्रवार को हुई जांच में संक्रमित पाये गये। उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से विधायक मोती सिंह चार बार से प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस की जांच ने जैसे ही जोर पकड़ा वैसे ही बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज भी सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को यूपी में अब तक के रिकॉर्ड 982 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 25,454 हो गई है। बीते 24 घंटे में सर्वाधिक 27,565 नमूनों की जांच भी की गई।

Tags

Next Story