फसल नष्ट होने पर किसान ने लगाई फांसी, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बिना मौसम के बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के कारण एक किसान ने फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। परिजनों से बात कर पुलिस अपने निगरानी में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला सटीक थाना छेत्र के कुंजपुर की है। मृतक की पहचान असवेंद्रे 35 के रूप में हुई है, जो एक ग्रामीण किसानी का काम करता था। मौसम के कारण उसके फसलों को भारी नुकसान पहुंचा, जिससे वह घबरा कर आत्महत्या कर लिया। परिवार वालों का कहना है कि मृतक किसान अपने आजीविका को लेकर हमेशा परेशान रहता था। यही कारण है कि वह फसलों का नुकसान झेल नहीं पाया और यह गलती कर बैठा। अब पूरा परिवार अब समस्या में पड़ गया है।
Also read : अलीगढ़ में खेल के दौरान चली गोलियां, तीन घायल ,FIR दर्ज
देश के किसान आत्महत्या एक सामान्य बात हो गई है इसका सबसे बड़ा कारण मौसम है। महंगाई के इस दौर में किसान कर्ज लेकर फसल लगाते हैं और बेमौसम बारिश उसे नष्ट कर देता है। इस वजह से आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे है। कुछ दिन पहले लखनऊ के रहीमाबाद से भी एक घटना सामने आया था। जहां एक किसान ने बैंक से 8 लाख लोन लेकर लीज पर आम की खेती की थी, जिसमें उसे मुनाफा होने की संभावना थी। लेकिन तेज आंधी की वजह से आम को नुकसान पहुंचा और लगभग सभी आम समय से पहले गिर गए। यह नुकसान वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और पंखे से लटक कर अपना आत्महत्या कर ली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS