Lakhimpur kheri Murder Case: पहले सोहेल और जुनैद ने की दोस्ती, फिर झांसा देकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, जानें पुलिस की थ्योरी

Lakhimpur kheri Murder Case: पहले सोहेल और जुनैद ने की दोस्ती, फिर झांसा देकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, जानें पुलिस की थ्योरी
X
लखीमपुर खीरी हत्याकांड मामले ( Lakhimpur Kheri murder case) में बड़ा खलसा हुआ। इस घटना को अंजाम चार लोगों ने नहीं बल्कि छह लोगों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी हत्याकांड मामले ( Lakhimpur Kheri murder case) में बड़ा खलसा हुआ। इस घटना को अंजाम चार लोगों ने नहीं बल्कि छह लोगों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी छोटू समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें छोटू, जुनैद, सुहैल, आरिफ, करीमुद्दीन, हाफिजुर रहमान हैं। ये सभी आपस में दोस्त हैं।

पुलिस ने इस सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म, हत्या समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वही पुलिस ने जुनैद और सुहैल की दोनों लड़कियों से जान पहचान होने का भी दावा किया हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन (Superintendent of Police Sanjeev Suman) ने बताया कि आरोपी दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर खेतों में ले गए थे। फिर उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाएं।

इसके बाद जब दोनों लड़कियों ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो सोहेल और जुनैद ने हाफिजुल के साथ मिलकर की दोनों बहनों की हत्या कर दी। इसके बाद करीमुद्दीन और आरिफ को बुलाया। और उनकी मदद से दोनों ने बहनों के शवों को पेड़ पर लटका दिया। संजीव सुमन ने आगे कहा कि लड़कियों की आरोपी सोहेल और जुनैद से पहले से जान-पहचान थीं।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पहले दोनों बहनों को झांसा देकर दोस्ती की, दोनों का विश्वास जीता और फिर उसी रिश्ते के आधार पर दुष्कर्म और दोहरे हत्याकांड जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने छोटू गौतम के साथ सोहेल, जुनैद, हफीजुल, करीमुद्दीन और आरिफ को गिरफ्तार किया है।

वही आरोपी जुनैद को एनकाउंटर के दौरानं गिरफ्तार (arrested) किया गया है। जुनैद के पैर में गोली लगी है। सभी आरोपी लालपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा हमें आगे की जांच के लिए अब पोस्टमॉर्टम (postmortem) का इंतजार हैं इसके बाद ही आगे कार्रवाही की जाएगी।" पोस्टमॉर्टम 2-3 घंटे में शुरू होने वाला है। 3 डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। घटना के बाद से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। इसको देखते हुए गांव से निघासन तक भारी बल तैनात (heavy force deployed) किया गया है।

Tags

Next Story