आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, राजभवन भेजी गई इन मंत्रियों की लिस्ट

आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, राजभवन भेजी गई इन मंत्रियों की लिस्ट
X
सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में आयोजित एक भव्य समारोह में दूसरी बार उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में आयोजित एक भव्य समारोह में दूसरी बार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वही उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। ये शपथ समारोह (Oath Ceremony) शाम 4 बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा (BJP) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 48 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 7 से 8 महिलाएं भी शामिल है। कैबिनेट महिलाओं की बात करें तो बेबी रानी मौर्य, अदिती सिंह के साथ ही मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके साथ ही पूर्व आईपीएस और सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह, एमएलसी एके शर्मा, पंकज सिंह, दयाशंकर सिंह, पूर्व आईपीएस असीम अरुण, शलभमणि त्रिपाठी को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

मंत्री मंडल में शामिल करने के लिए योगी आदित्यनाथ लिस्ट तैयार कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंप चुके हैं। लेकिन अभी तक किसी के भी नाम सार्वजनिक नहीं किये गये हैं। हालांकि खबरें हैं कि योगी सरकार पुराने मंत्रियों और युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह देगी। वही समारोह में करीब 85 हजार लोग शामिल होंगे। यहां भव्य मंच स्थापित किया गया है और 'नए भारत का नया यूपी ' के नारों के साथ पोस्टर लगाए गए हैं।

सीएम योगी आज इतिहास रचेंगे क्योंकि वह पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरे कार्यकाल के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, यह पहली बार है जब कोई पार्टी 37 साल बाद लगातार चुनावों में सत्ता में लौटी है। योगी आदित्यनाथ ने पिछले पांच वर्षों में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के साथ एक मजबूत सरकार दी, जो विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के लिए एक मजबूत चुनावी विषय बन गया था।

Tags

Next Story