वैष्णो देवी में भगदड़ के बीच मरने वालों में गाजियाबाद से गोरखपुर के लोग शामिल, 11 मृतकों की हुई पहचान, हेल्पलाइन नंबर जारी

वैष्णो देवी में भगदड़ के बीच मरने वालों में गाजियाबाद से गोरखपुर के लोग शामिल, 11 मृतकों की हुई पहचान, हेल्पलाइन नंबर जारी
X
मरने वालों श्रद्धालुओं में जम्मू से लेकर दिल्ली, उत्तरप्रदेश के लोगों के रूप में 11 हुई पहचान। अन्य 4 का पता लगाने में जुटा प्रशासन। हेल्पलाइन नंबर किये जारी।

वैष्णों देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) पर नये साल पर माता के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं में शनिवार तड़के अचानक भगदड़ मच गई। इसमें जम्मू से लेकर यूपी के कानपुर, गाजियाबाद और गोरखपुर के करीब 11 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अब तक 11 लोगों की पहचान की जा चुकी है। वहीं अपनों का हाल और उनकी मदद के लिए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। जिस पर कॉल कर वैष्णों देवी आये श्रद्धालुओं के परिजन उनकी खैर खबर जान सकते हैं। साथ ही मदद की गुहार भी लगा सकते हैं। इसके लिए लगातार कॉल जारी है। मरने वालों में अब तक 11 लोगों की पहचान हो चुकी है।

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस हादसे में घायल और मृत के अलावा जिन लोगों का पता नहीं लग पा रहा है। उनकी परिजनों को मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर (Issued Helpline Number) जारी किये हैं। इन पर सुबह से ही कॉल आ रही है। प्रशासन द्वारा मदद भी जारी है। वहीं अब तक 4 अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। श्राइन बोर्ड की ओर से मदद के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 01991-234804 और 01991-234053 है। इनके जम्मू कश्मीर प्रशासन (Jammu Kashmir) की ओर से पीसीआर कटरा की 01991232010/ 9419145182 नंबर जारी किये गये हैं। इन नंबरों भी संपर्क किया जा सकता है।

मृतकों की हुई पहचान

-वनीत कुमार उम्र 38 वर्ष

निवासी- उत्तर प्रदेश सहारनपुर

-धर्मवीर सिंह उम्र 35 वर्ष

निवासी उत्तर प्रदेश सहारनपुर

-विनय कुमार, उम्र 24 वर्ष

निवासी- बदरपुर दिल्ली

-सोनू पांडेय उम्र 24 वर्ष

निवासी- बदरपुर दिल्ली

-सोनू शर्मा, उम्र 32

निवासी- उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर दादरी

-श्वेता सिंह, उम्र 35 वर्ष

निवासी- उत्तर प्रदेश गाजियाबाद

-डॉ अरुण प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष

निवासी- उत्तर प्रदेश गोरखपुर

-ममता, उम्र 38 वर्ष

निवासी- बीरी झज्जर, हरियाणा

-नरेंद्र कश्यप उम्र 40 वर्ष

निवासी उत्तर प्रदेश कानपुर

-महिंदर गौर उम्र 26 वर्ष

निवासी उत्तर प्रदेश कानपुर

-धीरज कुमार उम्र 26 वर्ष

निवासी जम्मू कश्मीर राजौरी

Tags

Next Story