UP Weekend Lockdown : आम के स्वाद में कोविड नियमों को भूले लोग, लखनऊ से आई हैरान करने वाली तस्वीरें, आप भी देखिये

उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद लगे पहले वीकेंड लॉकडाउन में लोग कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। हालात का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि राजधानी लखनऊ के लोग भी लापरवाही बरत रहे हैं, जहां कोविड की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। अगर लोगों ने अभी भी सावधानी नहीं बरती तो प्रदेश दोबारा से कोरोना की चपेट में आ सकता है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ के दुबग्गा मंडी में आम की खरीदारी के दौरान लोगों ने कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021
एक व्यक्ति ने बताया, "जो लोग मास्क नहीं लगाकर आए हैं उन्हें सोचना चाहिए कि वह अपनी सुरक्षा के साथ दूसरी की भी सुरक्षा का ध्यान रखे। इससे संक्रमण फिर से बढ़ सकता है।" pic.twitter.com/p6oxKCKIAP
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 79 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 9806 रह गई है। वहीं रिकवरी रेट 98.1 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 2,74,811 सैंपल्स की जांच की गई, जिसमें पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसद है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। कल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की 4,61,412 डोज लगाई गई। अब तक 1,87,05,919 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसमें से 37,63,040 लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 2,24,68,959 डोज लगाई जा चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS