मुरादाबाद में गांधी मूर्ति पर बैठने को लेकर सपा-कांग्रेसी नेता भिड़े, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की खुद को आग लगाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में आज गांधी जयंती के मौके पर सिविल लाइन थाना इलाके के कंपनी वाले स्थित गांधी मूर्ति पर पर बैठने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। झड़प के बीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। जिस वजह से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अन्य लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कुछ देर ना करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर को आग लगाने से बचा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब कांग्रेस जिला अध्यक्ष को जिला अस्पताल लेकर पहुंच गई है। जिला अस्पताल से कांग्रेस अध्यक्ष दो प्राइवेट अस्पताल में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की आंखों में पेट्रोल पहुंच गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवल मारवा ने बताया कि जिला अध्यक्ष विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज महात्मा गांधी की 151 वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति-पीएम मोदी समेत देश के विभिन्न नेताओं और अन्य ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS