Viral Video: कानपुर के इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र पर एक महिला ने लगाया आरोप, कहा देर रात तक थाने में करवातें हैं डांस

कानपुर के गोविंदनगर इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र पर एक लड़की ने बड़ा आरोप लगाया है। उसने कहा है कि गोविंदनगर के इंस्पेक्टर उससे देर रात तक थाने में डांस करने की फरमाइश करते हैं। बता दें कि पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पुलिस प्रशासन पर लग रहे कई आरोप
उत्तरप्रदेश के पुलिस प्रशासन पर आए दिन कई आरोप लग रहे हैं। इसके अलावा उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस मामले में विपक्ष भी लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रही है।
लेकिन उत्तरप्रदेश की पुलिस ने जैसे सोच लिया है कि वो नहीं सुधरेगी। इसी बीच उत्तरप्रदेश के कानपुर के एक पुलिस अधिकारी पर भी एक लड़की ने संगीन आरोप लगाए हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पीड़िता ने लगाए आरोप
इस वीडियो में मौजूद महिला अपना नाम खूशबू बता रही है। वो कह रही है कि इंस्पेक्टर साहब उससे देर रात तक थाने में डांस करवाते हैं। इतना ही नहीं, उसके भाईयों को भी उन्होंने बहुत पीटा है।
पीड़ित महिला जिस तरीके से रो-रो कर अपना दर्द बयान कर रही है, उससे पता लगता है कि वो कितने दुख में है। लेकिन योगी सरकार अपने पुलिस अधिकारियों पर शिकंजा कसने को तैयार नहीं है। उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था देखकर यह जरूरी हो गया है कि ऐसे पुलिस वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
कानपुर: इंस्पेक्टर गोविंदनगर अनुराग मिश्र पर बहुत बड़ा आरोप...
— Suraj Shukla (@Suraj_Shuklaa) August 13, 2020
छेड़छाड़ पीड़िता का आरोप इंस्पेक्टर साहब देर रात तक थाने में रोक डांस करने की करते हैं फरमाइश....@Uppolice@adgzonekanpur@CMOfficeUP pic.twitter.com/h1y7NVaA0W
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS