संतान के लिए पत्नी ने कराई पति की दूसरी शादी, पोल खुली तो कर दिया ये कांड...

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीब मामला सामने आ रहा है। संतान ना होने पर एक पत्नी ने अपने पति की धोखे से दूसरी शादी करा दी। दूसरी पत्नी को जब इस सब के बारे में पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब पहली पत्नी और उसके मायके वाले दूसरी पत्नी को धमका रहे हैं। साथ ही बच्चा पैदा करने के बाद अपने पति को छोड़ कर कहीं और चले जाने और 10 लाख रुपये देने का लालच भी दे रहे हैं। पीड़िता ने अपने पति और उसकी पहली पत्नी व उसके मायके वालों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।
जानिए पूरा मामला क्या है
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, गांव सुल्तानपुर, हाथरस की रहने वाली रीना की शादी चार जुलाई 2022 को अंकुर यादव निवासी जयपुरिया सनराइज ग्रीन, बरौली अहीर से हुई थी। ससुराल आने के बाद रीना को पता चला कि अंकुर पहले से ही शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी का नाम विनीता है और कोई संतान ना होने की वजह से विनीता ने ही अंकुर की दूसरी शादी उससे करवाई है। विनीता का मायका अड़पुरा, इटावा में है और विनीता ने मायके वाले भी इस योजना में शामिल थे।
इस जानकारी ने रीना के होश उड़ा दिए। जब उसने पति की पहली शादी का विरोध किया तो विनीता ने उसे धमकाया। विनीता ने अपने मायके से पुलिस में कार्यरत अपने भाई मुकेश और सुनील सहित कई अन्य लोगों को बुला लिया। इन लोगों ने भी रीना को धमकाया और कहा कि बच्चा पैदा करने के बाद वह अपन पति को छोड़कर कहीं भी जा सकती है। इसके बदले में उसे 10 लाख रूपये देने का लालच भी दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, पति की पहली पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपितों में दो लोग पुलिस कर्मी भी हैं। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS