उत्तर प्रदेश: विधानसभा के सामने एक महिला ने खुद को लगाई आग, शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह झुलसा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने एक अज्ञात महिला ने खुद को आग लगा ली। इससे महिला के शरीर का आधा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। फिलहाल, महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने पहले अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल ली। इसके बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे महिला के शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने की कोशिश की।
महिला के हालात को देखते हुए मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। लेकिन यहां के डॉक्टरों का कहना है कि महिला के शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना जिले के हजरतगंज थानाक्षेत्र की है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि पीड़ित महिला का खुद को आग लगाने के पीछे का क्या कारण है। ये महिला कहां से आई है और इसका पूरा नाम क्या है, इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
पुलिस का कहना है कि महिला के हालात में थोड़ा सुधार हो जाने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी। तभी इस मामले का खुलासा हो पाएगा कि आखिर महिला ने खुद को आग क्यों लगाई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS