दारोगा के साथ लिव इन में रहने वाली महिला की हत्या, अवैध पिस्टल से चली गोली

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दारोगा के साथ लिव इन रिलेशन रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह महिला लखनऊ के ललितपुर में तैनात दारोगा के साथ रह रही थी।
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी दारोगा से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने मृतका महिला के कमरे से अवैध पिस्टल बरामद की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरोगा का अपनी पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। यह घटना चिनहट इलाके के ओमेगा अपार्टमेंट की है।
जानकारी के मुताबिक, ललितपुर में तैनात दारोगा का नाम राहुल राठौर बताया जा रहा है। राहुल राठौर, ममता सिंह नाम की महिला के साथ एक साल से लिव इन रिलेशन में रहते थे। ममता सिंह की लेफ्ट कनपटी के ऊपर गोली लगी है। जिस वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
दरोगा राहुल राठौर पुलिस को जानकारी दिए बिना निकट के चंदन अस्पताल लेकर पहुंचा गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अवैध पिस्टल को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने इस मामले के संबंध में जल्द खुलासा करने की बात कही है। पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की बात सामने आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS