Lata Mangeshkar RIP : स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर यूपी में भी शोक की लहर, सीएम योगी समेत तमाम नेताओं ने किया याद

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) और बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट करके उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'
स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 6, 2022
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला। उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।'
भारतीय संगीत की बगिया में सुरों को चुन-चुन कर सजाने वाली सुर साम्राज्ञी सुश्री लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 6, 2022
उनके निधन से भारतीय कला जगत को एक अपूर्णीय क्षति हुई है।
ईश्वर लता जी को श्री चरणों में स्थान दें और इस दुःख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। pic.twitter.com/feYZ3hTUuY
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'ए मेरे वतन के लोगों… जरा याद करो स्वर-वाणी…भावभीनी श्रद्धांजलि!' उधर, आरएलडी मुखिया के प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा,'ऐ मेरे वतन के लोगों...ज़रा आँख में भर लो पानी' लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।'
बसपा प्रमुख मायावती ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट में लिखा, 'अपनी सुरीली व मनमोहक आवाज़ से लोगों के दिल-दिमाग़ पर कई दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर के आज निधन की ख़बर अति-दुःखद। गीत-संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति। उनके परिवार व समस्त प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत सभी को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS