Yogi Cabinet Expansion In UP: यूपी में योगी कैबिनेट का सितंबर में विस्तार! बन सकते हैं 5-7 नए मंत्री

Yogi Cabinet Expansion In UP: यूपी में योगी कैबिनेट का सितंबर में विस्तार! बन सकते हैं 5-7 नए मंत्री
X
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट में विस्तार (Yogi cabinet expansion in UP) को लेकर खबरे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है।

Yogi Cabinet Expansion In UP: उत्तर प्रदेश में अगले साल 2022 में विधानसभा (UP Assembly Election 2022) चुनाव होने जा रहे हैं। उससे पहले एक बार फिर यूपी कैबिनेट में विस्तार (Yogi cabinet expansion in UP) को लेकर खबरे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक के बाद कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हो गया है। ये दूसरी बार है जब योगी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। जितिन प्रसाद और संजय निषाद के नामों को मंजूरी मिल गई है। जिनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है। जितिन प्रसाद ने आज पीएम नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर पीएम के साथ परिवार संग मुलाकात की।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी की योगी सरकार में 3 या 4 सितंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। अभी तारीख तय नहीं हुई है। इसमें 5 से 7 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इनके नाम तय कर लिए गए हैं।

बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, अगले 5 दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। क्योंकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर जाएंगे और इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके बाद कैबिनेट विस्तार की तारीख तय होगी। योगी मंत्रिमंडल के वर्तमान विस्तार की बात करें तो अभी हाल ही में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 22 राज्यमंत्री हैं।

यूपी की योगी कैबिनेट में कम से कम 5 से 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें सबसे ऊपर जितिन प्रसाद का नाम चल रहा है...

1. जितिन प्रसाद

2. संजय निषाद

3. कृष्णा पासवान

4. तेजपाल सिंह नागर

5. सोमेंद्र तोमर

6. मंजु सीवास

7. एमपी सेंथवार

8. राहुल कोल

9. रवि सोनकर

Tags

Next Story