योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री में बढ़ रहा संक्रमण की रफ्तार, इन मंत्रियों के बाद सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री में बढ़ रहा संक्रमण की रफ्तार, इन मंत्रियों के बाद सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव
X
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सतीश महाना ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सतीश महाना औद्योगिक विकास मंत्री के पद पर कार्यरत है। सतीश महाना ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

सतीश महाना का कहना है कि उन्हें खुद में कोरोना का लक्षण महसूस हो रहा था। इसके चलते उन्होंने शुक्रवार को खुद का कोरोना टेस्ट करवाया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई है। इस रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि की गई है।

इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

सतीश महाना ने ट्वीट कर दी जानकारी

मंत्री सतीश महाना शनिवार सुबह ट्वीट कर बताया कि कोविड के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर कल मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मेरा निवेदन है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले 12 से अधिक योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री कोरोना का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल कोरोना संक्रमित पाए गए।

उन्होंने भी खुद ट्वीट कर कोरोना पॉजिटिव की जानकारी दी थी। इसके अलावा कोरोना संक्रमण से दो कैबिनेट मंत्रियों की मौत हो चुकी है। इनमें से कमल रानी वरुण और चेतन चौहान शामिल थे।

Tags

Next Story