यूपी में लव जिहाद पर जल्द बनेगा कानून, योगी सरकार ने कहा- खुद से नहीं संभले तो आपकी राम नाम सत्य की यात्रा होगी शुरू

यूपी में लव जिहाद पर जल्द बनेगा कानून, योगी सरकार ने कहा- खुद से नहीं संभले तो आपकी राम नाम सत्य की यात्रा होगी शुरू
X
उत्तर प्रदेश के योगी सरकार ने कहा कि लव जिहाद पर लगाम लगाने के लिए हम जल्द ही एक कानून बनाएंगे। हम हमारी बहनों की इज्जत के साथ किसी को भी खेलने का मौका नहीं देंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लव जिहाद पर लगाम लगाने के लिए एक सख्त कानून बनाने जा रही है। योगी सरकार ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि विवाह के लिए धर्म परिवर्तन आवश्यक नहीं है। लव जिहाद पर लगाम लगाने के लिए सरकार काम करेगी।

हम जल्द ही लव जिहाद के खिलाफ एक सख्त कानून बनाएंगे। इस बीच योगी सरकार ने लव जिहाद के नाम पर खेल खेलने वाले लोगों के खिलाफ एक चेतावनी जारी की है। सरकार ने कहा कि मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों की इज्जत के साथ खेलते हैं।

अगर आप अपने तरीके से नहीं संभले तो आपकी 'राम नाम सत्य' यात्रा शुरू होगी।

शुक्रवार को सुनाया था इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपना फैसला

बता दें कि धर्म परिवर्तन को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। जिसे शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने विपरीत धर्म के जोड़े की दायर याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है।

लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया. कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया। इस दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन करना वैध नहीं है।

चुनावी जनसभा के दौरान सपा, बसपा और कांग्रेस पर योगी का तंज

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जौनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार मनोज सिंह के समर्थन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।

इस जनसभा के दौरान योगी सरकार ने कहा कि हमारे लिए, पूरा देश एक परिवार है। लेकिन कांग्रेस, सपा और बसपा के लिए, उनका परिवार उनका देश है, वे इससे आगे नहीं देख सकते हैं।

योगी का सपा अध्यक्ष पर निशाना

उधर, सीएम योगी देवरिया में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किए थे। यहां देवरिया सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। जिसके चलते उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार डॉक्टर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के लिए वोट की अपील की। इस चुनावी जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला।

योगी ने कहा कि जिस मिशन शक्ति की शुरुआत हुई है, वह दिवाली बाद ऑपरेशन शक्ति में बदली जाएगी। जिससे अपराधियों की तरह इनका भी राम नाम सत्य होगा।

Tags

Next Story