योगी सरकार ने 27 एएसपी के किए तबादले, इस कारण लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को 27 एडिशनल एसपी का तबादला किया है। पंचायत चुनाव से पहले किए गए इन तबादलों को बेहद अहम माना जा रहा है। यह तबादले सीएम योगी की ओर से प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद सामने आए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश कुमार सोनकर को देवरिया का एएसपी बनाया गया है। डॉक्टर अरविंद कुमार को कन्नौज, दयाराम को चंदौली, रामसेवक गौतम को गोरखपुर में एएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेश कुमार तृतीय को सहारनपुर, विनोद कुमार एएसपी सोनभद्र, सुरेश चंद्र रावत एएसपी सिद्धार्थनगर, अखिलेश नारायण सिंह एएसपी ग्रामीण फिरोजाबाद, अवधेश सिंह को एएसपी उत्तरी बाराबंकी, ओमप्रकाश सिंह द्वितीय एएसपी शामली, प्रेमचंद्र एएसपी विशेष जांच मुख्यालय लखनऊ की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अरुण कुमार दीक्षित को एडीजी वाराणसी का स्टाफ ऑफिसर बनाया गया है। मायाराम वर्मा एएसपी क्राइम आगरा, राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रथम एएसपी क्राइम अलीगढ़, विनीत भटनागर एएसपी सिटी मेरठ, राकेश कुमार सिंह एएसपी जालौन, श्रवण कुमार सिंह एडीसीपी लखनऊ, आशुतोष शुक्ला डिप्टी कमांडेंट आठवीं पीएसी बरेली, विनोद कुमार पांडे एएसपी अमेठी, रामयश सिंह डिप्टी कमांडेंट चौथी पीएसी प्रयागराज और शशि शेखर सिंह एएसपी उन्नाव बनाए गए है।
दिनेश कुमार पुरी वाराणसी में एएसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रज्ञा मिश्रा एएसपी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, आलोक कुमार शर्मा एएसपी विजिलेंस लखनऊ, जय प्रकाश सिंह प्रथम एएसपी एटीएस लखनऊ और आदित्य लांघे आईपीएस को एएसपी क्राइम वाराणसी बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS