लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुलिस ने शुरू की हिस्ट्रीशीटर की तलाश

लखनऊ में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पुलिस ने शुरू की हिस्ट्रीशीटर की तलाश
X
भोलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सौजन्य त्रिपाठी का ललित सोनकर नामक व्यक्ति से पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के सिंगारनगर इलाके में मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर ने 35 वर्षीय युवक को गोली मार दी। गोली कंधे पर लगी, जिससे वो लहुलूहान होकर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। लोगों ने पुलिस (Police) को घटना की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत अभी स्थिर बनी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भोलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सौजन्य त्रिपाठी का ललित सोनकर नामक व्यक्ति से पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ललित सोनकर ने सौजन्य त्रिपाठी को बातचीत करने के लिए बुलाया। वो आलमबाग इंटर कॉलेज के पास पहुंचा तो आरोप के मुताबिक ललित ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उसके कंधे में लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पहले भी कर चुका है सौजन्य पर हमला

पुलिस के मुताबिक हिस्टीशीटर ललित का सौजन्य से काफी समय से विवाद चल रहा है। उसने पहले भी सौजन्य को मारने का प्रयास किया था। उसने पहले सौजन्य को चाकू से मारने का प्रयास किया और अब गोली मारकर मारने का प्रयास किया। हिस्ट्रीशीटर हीवेट रोड का रहने वाला है। उसके खिलाफ जनवरी महीने में केस दर्ज हुआ था। सोमवार रात को भी ललित का घर गया था। आज उसने बातचीत के लिए बुलाया और गोली मार दी।

Tags

Next Story