जोशीमठ पर CM धामी का ऐलान, प्रभावित परिवारों हर महीने मिलेंगे 4000 रुपए, जानें बड़ा अपडेट

जोशीमठ पर CM धामी का ऐलान, प्रभावित परिवारों हर महीने मिलेंगे 4000 रुपए, जानें बड़ा अपडेट
X
उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में कई जगहों पर धरती धंस रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल स्थिति का जायजा लेने जोशीमठ पहुंचे थे।

उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में कई जगहों पर धरती धंस रही है। यहां सैकड़ों घरों में दरारें आ गई हैं। हालात यह बनते जा रहे हैं कि मकान कभी भी गिर सकते हैं। जिससे जोशीमठ के लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) कल स्थिति का जायजा लेने जोशीमठ पहुंचे थे।

उन्होंने यहां कई जगहों का दौरा किया। इस दौरान घरों में दरार को बारीकी से देखा और प्रभावित लोगों से बात की। सीएम धामी ने लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि सरकार ने उनके पुनर्वास के लिए कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार ने सरकारी दफ्तरों में अस्थाई रूप से लोगों के रहने की व्यवस्था की है। साथ ही सभी विस्थापितों को 4000 रुपये प्रतिमाह किराये के रूप में देने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।

जोशीमठ में स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा, "पानी के रिसाव के कारण कई घरों में दरारें आ गई हैं, हमारा प्रयास है कि सभी सुरक्षित रहें, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक चीजें भी की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि तब तक के लिए सरकारी कार्यालयों में अस्थाई रूप से प्रभावित लोगों के लिए व्यवस्था कर ली गई है। साथ ही सभी लोगों को हर माह चार हजार रुपए देने की व्यवस्था की गई है। इस मद में एक करोड़ रुपये की राशि जिलाधिकारी चमोली को पहले ही भेजी जा चुकी है।

Tags

Next Story