Uttarakhand: आज से बंद हो जाएंगे शीतकाल के लिए बद्रीनाथ के कपाट, जानिये कितने लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand: आज से बंद हो जाएंगे शीतकाल के लिए बद्रीनाथ के कपाट, जानिये कितने लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
X
Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम के कपाट आज दोपहर में शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसी के साथ इस वर्ष की चारधाम यात्रा भी विराम ले लेगी।

Badrinath Dham: बद्रीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार दोपहर 3:33 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा भी विराम हो जाएगी। मंदिर को आज और भी भव्य तरीके से सजाया गया है। धाम के दर्शन करने के लिए आज दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बद्रीनाथ धाम मंदिर समिति की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बद्रीनाथ धाम के कपाट आज यानी शनिवार दोपहर को 3.33 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया के तहत चल रही पंच पूजाओं के क्रम में चौथे दिन मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के साथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया।

14 नवंबर से शुरु हुई पंच पूजाएं

धाम में पंच पूजाएं 14 नवंबर को शुरू हुई थीं। पहले दिन धाम में स्थित गणेश मंदिर और दूसरे दिन आदि केदारेश्वर मंदिर व आदि शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए गए। जबकि, तीसरे दिन खड्ग पुस्तक पूजन के बाद वेद ऋचाओं का वाचन बंद हुआ। आपको बता दें पुजारियों ने माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें कढ़ाई भोग अर्पित किया। मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह के मुताबिक इस बार बद्री विशाल धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 18 लाख पार कर चुकी है।

15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया मंदिर

आज तड़के बद्रीनाथ मंदिर को करीब 15 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया। पूजा के लिए बद्रीनाथ धाम पहुंचे भक्तों ने सजावट की सराहना की और गेंदे के फूलों से सजे मंदिर की तस्वीरें भी खींचते नजर आए। बता दें कि दिवाली की रात बद्रीनाथ धाम का नजारा देखने लायक था, मंदिर को शानदार ढंग से सजाया गया था। मंदिर में दीपावली बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दिवाली मनाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वे भगवान के दर्शन के लिए सुबह से देर शाम तक कतारों में इंतजार करते नजर आए।

ये भी पढ़ें:- Jhansi: UP STF ने एनकाउंटर में ढेर किया 1.25 लाख का इनामी बदमाश, पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी था राशिद कालिया

Tags

Next Story