Mussoorie Hotel Fire: मसूरी के एक होटल में लगी आग, 2 गाड़िया जलकर राख, फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर

Mussoorie Hotel Fire: उत्तराखंड के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैक के होटल रिंक में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरा इलाका धुएं के भर गया। इस घटना में होटल के पास में खड़ी दो गाड़िया भी जलकर राख हो गईं। इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़िया मौके पर पहुंची हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
मसूरी पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी
मसूरी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि होटल में बड़े पैमाने पर रेनोवेशन का काम चल रहा था और जब आग लगी तो वह खाली था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से कोई जनहानि नहीं हुई है। साथ ही, बताया कि पुलिस और फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Mussoorie, Uttarakhand | Fire broke out in a hotel located on Mussoorie Camel Back Road. Two vehicles were burnt to ashes in the fire. Several fire tenders reached the spot and are trying to control the fire.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 17, 2023
Mussoorie Police Station SHO Shankar Singh Bisht says… pic.twitter.com/AoUMlhTiVN
इससे पहले भी हुई घटना
इससे पहले भी उत्तराखंड के शहर मसूरी में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। मसूरी में शहर के झुलाघर के पास एक होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया मौके पर पहुंची थी और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे थे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट था। आग लगने से होटल के स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS