14 महीने बाद हुई विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पार्टी में वापसी, अनुशासनहीनता के कारण हुए थे निष्कासित

14 महीने बाद हुई विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की पार्टी में वापसी, अनुशासनहीनता के कारण हुए थे निष्कासित
X
खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन 14 महीने बाद एक बार फिर भाजपा में लौट आए हैं। अनुशासनहीनता विधायक को 14 महीने पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन 14 महीने बाद एक बार फिर भाजपा में लौट आए हैं। अनुशासनहीनता विधायक को 14 महीने पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दी है।

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के अलावा देशराज कर्णवाल को भी माफ कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि अनुशासनहीनता के कारण 14 महीने पहले दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

इन आरोपों के तहत रविवार को दोनों का बयान सुना गया था। इसके बाद सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष ने अपना फैसला सुनाया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि एक साल से चैंपियन ने कोई विवादित बयान नहीं दिया। वे मर्यादा में रहे।

इसके चलते उन्हें पार्टी में वापसी कर एक बार फिर से मौका दिया गया है। उन्होंने लिखित में माफी मांगी है। चैंपियन ने कहा कि मैं माफी मांगता हूं। देवभूमि मुझे माफ़ करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में चार विधायकों का मुद्दा था।

इस पर कुछ सदस्यों ने कहा था कि विधायकों की हरकतों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि खराब हो रही है। विधायकों को कड़ा संदेश देते हुए दोनों को माफ कर दिया गया।

Tags

Next Story