उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के दो पूर्व सीएम से की मुलाकात, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के दो पूर्व सीएम से की मुलाकात, आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
X
पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले मुलाकात तीरथ सिंह रावत से की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत  जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ।

उत्तराखंड के मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की है। पुष्कर सिंह धामी ने सुबह उत्तराखंड के पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। धामी आज उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से की मुलाकात

मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर तीरथ सिंह और त्रिवेंद्र सिंह से मुलाकात की जानकारी दी है। पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले मुलाकात तीरथ सिंह रावत से की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री तीरथ सिंह रावत जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त कर कृतार्थ हुआ। इसके बाद उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और ट्वीट करते हुए लिखा, उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने हेतु मुलाकात की।







आज शाम 5 बजे पुष्कर सिंह धामी लेंगे सीएम पद की शपथ

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्कर सिंह धामी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगी थी। इसके बाद वो राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

Tags

Next Story