Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत और कई घायल

Gangotri Accident: उत्तराखंड (Uttarakhand) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गंगोत्री हाईवे (Gangotri Highway) पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गंगनानी के पास एक यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना मिल है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि बस में करीब 33 यात्री सवार थे। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कई लोगों गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू जारी है।
यह भी पढ़ें:- Himachal-Uttarakhand Weather: बारिश से दोनों राज्य में 84 लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी
जानकारी के अनुसार, बस गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। बस में करीब 33 यात्री सवार थे। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसके अलावा अभी तक 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं, सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर एसपी अर्पण यदुवंशी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। वहीं, एसडीआरएफ की टीम एक लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी है। इसके अलावा पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले का जांच कर रही है। इसके साथ ही घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS