Uttarakhand Election Voting Update 2022: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म, यहां पढ़ें पूरे दिनभर का अपडेट

Uttarakhand Assembly Election Live Update 2022: उत्तराखंड (Uttarakhand) की 70 विधानसभा (70 Assembly Election) सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है। उत्तराखंड में एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। उत्तराखंड के अलावा गोवा और उत्तर प्रदेश में भी वोटिंग हुई थी। अब वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। उत्तराखंड और गोवा में मतदान एक चरण में ही पूर्ण हो गया है। उत्तराखंड के 13 जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। इन सीटों पर 632 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। जिसमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 63 रही।
Uttarakhand Assembly Election Live Update 2022...
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है....
चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखण्ड की 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 11,697 मतदेय स्थलों पर मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो चुका है। जिसमें लगभग 62.5 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान पार्टियों के संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात ही मतदान के वास्तविक प्रतिशत आंकड़े जारी किए जा सकेंगें। चुनाव अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं निर्वाचन ड्यूटी में तैनात उन सभी कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का भी आभार व्यक्त करना चाहूँगी, जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभायी। उन्होंने कहा कि मैं राज्य के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया की बहुत-बहुत आभारी हूँ। निर्वाचन प्रक्रिया में उनके अतुलनीय सहयोग से प्रत्येक नागरिक / मतदाता की पहुंच सुगम हो सकी।
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 59.37 फीसदी मतदान हुआ
चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 13 जिलों में इतना मतदान हो चुका है।
1. उत्तरकाशी : 65.55%
2. चमोली : 59.28%
3. रुद्रप्रयाग : 60.36%
4. टिहरी गढ़वाल : 52.66%
5. देहरादून : 52.93%
6. हरिद्वार : 67.58%
7. पौड़ी गढ़वाल : 51.93%
8. पिथौरागढ़ : 57.49%
9. बागेश्वर : 57.83%
10. अल्मोड़ा : 50.65%
11. चंपावत : 56.97%
12. नैनीताल : 63.12%
13. ऊधमसिंह नगर : 65.13%
उत्तराखंड में वोट करने जा रहे एक शख्स की मौत
उत्तराखंड में वोटिंग का सिलसिला जारी है। शाम 5 बजे तक पूरे उत्तराखंड में 59.37 फीसदी मतदान हो चुका है। नरेंद्रनगर टिहरी में एक शख्स की वोट डालने जाते वक्त मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह शख्स वोट डालने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में हार्ट अटैक आ गया। इस शख्स की पहचान कुमाली गांव निवासी 67 वर्षीय वीर सिंह तोपवाल के रुप में हुई है।
उत्तराखंड में दोपहर तीन बजे तक 49.24 फीसद मतदान
उत्तराखंड के अलमोड़ा में 43.17 फीसद, बागेश्वर में 46.64 प्रतिशत, चमोली में 48.11, चम्पावत में 47.63, देहरादून में 45.56 फीसद मतदान हुआ है। हरिद्वार में 54.40, नैनीताल में 52.36, पौड़ी गढ़वाल में 43.94, पिथौरागढ़ में 45.50 और रुद्रप्रयाग में 50.23 फीसद मतदान हुआ है। इसी प्रकार टिहरी गढ़वाल में दोपहर तीन बजे तक 44.74, ऊधमसिंह नगर में 53.30 और उत्तरकाशी में 56.23 फीसद मतदान हुआ है। ऐसे में उत्तरकाशी अभी तक की वोटिंग में पहले स्थान पर है, जबकि हरिद्वार दूसरे स्थान पर है।
सीएम धामी की पत्नी पर लगा यह आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि उनके पास बीजेपी के चुनाव निशान की प्रचार सामग्री थी। इस पर उन्हें मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया।
उत्तराखंड में दोपहर एक बजे तक 35.21 फीसद हुआ मतदान
अभी तक के मतदान प्रतिशत में उत्तरकाशी पहले स्थान पर रहा। उत्तरकाशी में 40.12 फीसद वोटिंग हो चुकी है। हरिद्वार दूसरे नंबर पर, जबकि नैनीताल तीसरे स्थान पर है।
1. उत्तरकाशी : 40.12%
2. चमोली : 33.82%
3. रुद्रप्रयाग : 34.82%
4. टिहरी गढ़वाल : 32.59%
5. देहरादून : 34.45%
6. हरिद्वार : 38.83%
7. पौड़ी गढ़वाल : 31.59%
8. पिथौरागढ़ : 29.68%
9. बागेश्वर : 32.55%
10. अल्मोड़ा : 30.37%
11. चंपावत : 34.66%
12. नैनीताल : 37.41%
13. ऊधमसिंह नगर : 37.17%
सुबह 11:40 बजे : दिव्यांग भी पहुंच रहे मतदान करने
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बुजुर्ग भी बेहद उत्साहित हैं। दुर्गम इलाकों में भी बुजुर्ग अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान कर रहे हैं। खास बात यह है कि दिव्यांग भी बुजुर्ग लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी करने से पीछे नहीं हैं।
Specially-abled voters reach polling booths in Chamoli district to cast their votes in #UttarakhandAssemblyelections pic.twitter.com/P1PYBYgtMJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 14, 2022
सुबह 11 बजे तका उत्तराखंड में 18.97 प्रतिशत मतदान
अलमोड़ा विधानसभा सीट में 15.04, बागेश्वर में 16.60, चमौली में 17.58 फीसद मतदान हुआ। चंपावत में 11 बजे तक 17.88, देहरादून में 18.80, हरिद्वार में 22.41, नैनीताल में 20.63, पौड़ी गढ़वाल 16.46 फीसद मतदान हुआ है। पिथौरागढ़ की बात करें तो 19.39 फीसद मतदान हुआ है, जबकि टेहरी गढ़वाल में 16.61, ऊधमसिंह नगर में 20.54 और उत्तरकाशी में 16.79 फीसद मतदान हुआ है। इस आंकड़ें को देखें तो हरिद्वार मतदान में सबसे अव्वल है, वहीं नैनीताल दूसरे स्थान पर बना है। ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर है।
दिग्गजों ने किया मतदान
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में अपनी बेटी आरुषि निशंक के साथ वोटिंग की। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी देहरादून में मतदान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने पौड़ी ज़िले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में भी मतदान किया। सतपाल महाराज (पहली फोटो) और रमेश पोखरियाल निशंक व उनकी बेटी आरुषि निशंक (ऊपर की दूसरी फोटो) मतदान करने का चिह्न दिखाते हुए। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (तीसरी फोटो) मतदान केंद्र में वोट करने के बाद बाहर निकलते हुए।
उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी(AAP) के मुख्यमंत्री उम्मीदवार रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में एक पोलिंग बूथ पर मतदान किया। #UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/b76buHHOLh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2022
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ से नौ बजे तक 5.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सुबह नौ बजे तक ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक 6.64 प्रतिशत मतदान हुआ है, वहीं 6.36 प्रतिशत मतदान के साथ हरिद्वार दूसरे नंबर पर है। देहरादून 5.55 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर है। अभी तक सबसे कम वोटिंग उत्तरकाशी में हुई है, जहां केवल 2.69 फीसद मतदान हुआ है।
1. उत्तरकाशी : 2.68 प्रतिशत
2. चमोली : 3.49 प्रतिशत
3. रुद्रप्रयाग : 5.41 प्रतिशत
4. टिहरी गढ़वाल : 4.36 प्रतिशत
5. देहरादून : 5.55 प्रतिशत
6. हरिद्वार : 6.36 प्रतिशत
7. पौड़ी गढ़वाल : 2.51 प्रतिशत
8. पिथौरागढ़ : 4.55 प्रतिशत
9. बागेश्वर : 2.31 प्रतिशत
10. अल्मोड़ा : 4.19 प्रतिशत
11. चंपावत : 4.51 प्रतिशत
12. नैनीताल : 5.50 प्रतिशत
13. ऊधमसिंह नगर : 6.64 प्रतिशत
9:20 बजे : मतदान करने के बाद दिख रहा लोगों का उत्साह
उत्तराखंड में मतदान करने के बाद लोगों का उत्साह देखा जा रहा है। बुजुर्ग भी कतारों पर नजर आ रहे हैं। हालांकि युवाओं की संख्या ज्यादा नजर आ रही हैं।
9:05 बजे : ईवीएम मशीन खराब
देहरादून में हाथीबढ़कला में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण एक घंटे से मतदान शुरू नहीं हो सका है। मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतार लगी है। चमोली के लंगसी में भी ईवीएम मशीन खराब है।
9:00 बजे : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया मतदान
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मतदान करने खटीमा पहुंचे और मतदान कर दिया है। मतदान शुरू हुए एक घंटा बीत चुका है।
'आप' सीएम चेहरे अजय कोठियाल ने कही यह बात
उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे सेवानिवृत कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने आज ट्वीट में लिखा कि उत्तराखंड में यह एक ऐतिहासिक चुनाव है। उत्तराखंडवासी अपना वोट उत्तराखंड के नाम और हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य के नाम समर्पित करें। आपके वोट की ताकत से भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनेगा।
आज उत्तराखंड में वोट डालने का दिन है।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 14, 2022
आपके हर एक वोट के साथ देवभूमि के हर बच्चे का भविष्य जुड़ा है। आपका वोट आपकी सबसे बड़ी ताक़त है। एक बेहतर उत्तराखंड निर्माण के लिए मेरे सभी उत्तराखंडी भाई-बहन, बुजुर्ग़ और सभी युवा वोट देने ज़रूर जाएं।
प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड की खुबसूरती को बयां किया
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड की खुबसूरती को बयां करते हुए मतदाताओं से वोटिंग करने की अपील की। कहा कि उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मतदान अवश्य करें।
प्रिय उत्तराखंड वासियों
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 14, 2022
पहाड़, प्रकृति, परंपराएं और प्रेम उत्तराखंड की ताकत हैं।
आज उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य और उत्तराखंडी स्वाभिमान के लिए लोकतंत्र के सबसे मजबूत हथियार: अपने वोट का इस्तेमाल कीजिए।
जय उत्तराखंड।
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की यह अपील
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खटीमा निर्वाचन क्षेत्र में पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों से भारी संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचकर वोट करने की अपील की है। कहा कि अच्छी सरकार बनाने, प्रदेश और राष्ट्र के हित के लिए मतदान करें।
मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि अच्छी सरकार बनाने, प्रदेश और राष्ट्र के हित के लिए सभी लोग आगे आएं और मतदान करें, उसके बाद ही वे जल पान करें: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खटीमा #UttarakhandElections2022 pic.twitter.com/ReP1Es0xDg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2022
सुबह 8:00 बजे
सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उद्यमसिंह नगर की खाटीमा निर्वाचन क्षेत्र से मैंदान में हैं। दो बार पहले भी यहां से विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल की लालकुआं सीट से प्रत्याशी हैं। पांच बार सांसद रह चुके हरीश रावत के सामने बीजेपी जिला पंचायत सदस्य मोहन बिष्ट कांटे की टक्कर देंगे।
मेरे प्यारे राज्यवासियों,
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) February 14, 2022
आज #uttarakhand और उत्तराखंडियत को बचाने का दिन है। आज हमें मिलकर युवाओं में बेरोज़गारी, महँगाई, किसानों पर अत्याचार,महिला असुरक्षा पर वोट की चोट करना है।
हमारा आज सुरक्षित होगा, तभी हमारे नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
पहले मतदान, फिर जलपान करें। pic.twitter.com/aryVojywdU
सुबह 7:20 बजे
उत्तराखंड के मतदान केंद्रों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। चुनावी ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को ही मतदान केंद्रों के भीतर जाने दिया गया है। मतदाताओं को चुनाव शुरू होने से कुछ वक्त पहले ही प्रवेश दिया जाएगा।
Mr @harishrawatcmuk performs puja in Haldwani as #Uttarakhand goes to poll today pic.twitter.com/yE5yPGW7HS
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) February 14, 2022
पीएम मोदी बोले, 'पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए भी मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने का आह्वान किया है। उन्होंने मतदाताओं को 'पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम' का भी संदेश दिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम!
— Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2022
उत्तराखंड में कुल मतदाताओं की संख्या
उत्तराखंड के 13 जिलों की 70 विधानसभा सीटों पर इस बार कुल 81,72173 मतदाता वोट करेंगे। इसमें पुरुष, महिला, सर्विस मतदाता और अन्य भी शामिल हैं, जो इस बार अगले 5 साल के लिए राज्य में सरकार बनाएंगे।
कुल मतदाता- 8172173
पुरुष- 42,38890
महिला- 39,32995
अन्य- 288
सर्विस मतदाता- 93,964
इस बार डेढ़ लाख से ज्यादा नये मतदाता करेंगे वोट
एक जनवरी 2022 को मुख्य चुनाव अधिकारी के द्वारा जारी की गई लिस्ट के आंकड़े बताते हैं कि इस बार 1,58,008 ने मतदाता चुनाव के महा पर्व में शामिल होंगे। इसमें 18 साल से लेकर 19 साल तक के युवा मतदाता हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश में कुल 8624 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
70 विधानसभा सीटों के इतने बूथों पर डाले जाएंगे वोट
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों हो रही वोटिंग के लिए पूरे प्रदेश में 11,647 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें कई सहायक बूथों को जोड़ा गया है। जबकि इसमें 24 ऐसे बूथ हैं, जहां बर्फबारी की वजह से पलायन करने वालों के लिए बनाए गए हैं। प्रदेश में कुल 8,624 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 156 मॉडल बूथ बनाए गए। जिन पर मतदाताओं को सभी तरह की सुविधाएं मतदान केंद्रों पर दी जाएंगी। इसमें 101 सखी पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं। इन बूथों पर पूरी तरह से महिला कर्मचारी ही तैनात होंगे।
उत्तराखंड के इन जिलों में मतदान
1. उत्तरकाशी
2. चमोली
3. रुद्रप्रयाग
4. टिहरी गढ़वाल
5. देहरादून
6. हरिद्वार
7. पौड़ी गढ़वाल
8. पिथौरागढ़
9. बागेश्वर
10. अल्मोड़ा
11. चंपावत
12. नैनीताल
13. ऊधमसिंह नगर
उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों की लिस्ट
1. पुरोला
2. यमुनोत्री
3. गंगोत्री
4. बद्रीनाथ
5. थराली
6. कर्णप्रयाग
7. केदारनाथ
8. रुद्रप्रयाग
9. घनसाली
10. देवप्रयाग
11. नरेंद्र नगर
12. प्रतापनगर
13. टिहरी
14. धनौल्टी
15. चकराता
16. विकासनगर
17. सहसपुर
18. धरमपुर
19. रायपुर
20. राजपुर रोड
21. देहरादून कैंट
22. मसूरी
23. डोइवाला
24. ऋषिकेश
25. हरिद्वार
26. बीएचईएल
27. ज्वालापुर
28. भगवानपुर
29. झबरेड़ा
30. पिरान कलियर
31. रुड़की
32. खानपुर
33. मैंगलोर
34. लक्सर
35. हरिद्वार रूरल
36. यमकेश्वर
37. पौड़ी
38. श्रीनगर
39. चौबट्टाखाल
40. लैंसडाउन
41. कोटद्वार
42. धारचूला
43. डीडीहाट
44. पिथौरागढ़
45. गंगोलीहाट
46. कपकोट
47. बागेश्वर
48. द्वारहाट
49. सल्ट
50. रानीखेत
51. सोमेश्वर
52. अल्मोड़ा
53. जागेश्वर
54. लोहाघाट
55. चम्पावत
56. लालकुआं
57. भीमताल
58. नैनीताल
59. हल्द्वानी
60. कालाढूंगी नैनीताल
61. रामनगर
62. जसपुरा
63. काशीपुर
64. बाजपुर
65. गदरपुर
66. रुद्रपुर
67. किच्छा
68. सितारगंज
69. नानकमत्ता
70. खटीमा
इन प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के बीच कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। चुनावी क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। काशीपुर, ऋषिकेश सीट, यमुनोत्री और कालाढूंगी विधानसभा सीटों को प्रत्याशियों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं दूसरी तरफ लालकुआ और खटीमा हॉट सीट बनी हुई है। बीजेपी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस में सबसे बड़ा चेहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हैं। धामी खटीमा सीट से और हरीश रावत लालकुआ सीट से चुनावी मैदान में हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS