Uttrakhand में BJP विधायक की फिसली जुबान, हिंदू देवी-देवताओं पर दिया ऐसा बयान, वायरल वीडियो से मच गया बवाल

Uttrakhand में BJP विधायक की फिसली जुबान, हिंदू देवी-देवताओं पर दिया ऐसा बयान, वायरल वीडियो से मच गया बवाल
X
कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हिन्दू देवी-देवताओं पर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड (Uttarakhand) से भाजपा विधायक (BJP MLA) और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) का एक विवादास्पद बयान सामने आया है। जिसमें वह हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर अजीब टिप्पणी करते दिख रहे हैं। Girl Child Day के मौके पर हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बयान दिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) मौजूद थीं। भगत के बयान का वीडियो (Video) सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल (viral) हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के बाल विकास विभाग की ओर से हल्द्वानी (Haldwani) के रामपुर रोड पर स्थित बारातघर में बालिकाओं के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य भी मंच पर मौजूद थी। इसी दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कालाढूंगी से BJP विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत की जुबान फिसल गई। कार्यक्रम में बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि, 'भगवान तक ने बालिकाओं का पक्ष लिया है। विद्या मांगो तो सरस्वती को पटाओ, बल मांगो तो दुर्गा को पटाओ और धन मांगो को लक्ष्मी को पटाओ। आदमी बेचारे के पास है क्या, एक शिव जी है, जो पहाड़ में पड़े हुए हैं। लत्ते-कपड़े कुछ हैं नहीं ऊपर से सिर में सांप रखा हुआ है। एक विष्णु भगवान हैं, जो बेचारे समुद्र की गहराई में पड़े हुए हैं। दोनों की बेचारों की आपस में बात भी नहीं होती। महिला सशक्तिकरण तो पूर्व से ही भगवान ने कर रखा है।' भगत की इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कालाढूंगी से BJP विधायक बंशीधर भगत प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। भगत 1975 में ही जनसंघ से जुड़ गए थे। नैनीताल से 1991 में वह पहली बार विधायक चुने गए। रामजन्म भूमि आंदोलन के दौरान वह जेल में रह चुके हैं। 1993 और 1996 में भी वह नैनीताल से विधायक चुने गए। भगत अविभाजित उत्तर प्रदेश की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

Tags

Next Story