पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ, इन मंत्रियों को भी कैबिनेट में मिली जगह

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने आज शपथ ली। देहरादून के परेड ग्राउंड में राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज कुल आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्र सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे।
उत्तराखंड: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा ले रहे हैं। pic.twitter.com/e4AgaYcWf6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धामी कैबिनेट में टिहरी के नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल को जगह मिली है। वे एनडी तिवारी के भी सलाहकार रह चुके हैं। धामी कैबिनेट में सौरभ बहुगुणा ने भी जगह बना ली है। उन्होंने विधानसभा चुनावों में सितारगंज सीट से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा मसूरी सीट से विधायक गणेश जोशी को भी कैबिनेट में जगह मिली है।
उत्तराखंड: राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देहरादून पहुंचे। pic.twitter.com/6OYYNwUxhg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2022
धामी कैबिनेट में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल ने भी अपने पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने धन सिंह रावत ने भी शपथ ली। वे आरएसएस से बीजेपी में आए थे। वे पिछली सरकार में भी मंत्री थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में 587 वोट से जीत हासिल की है। इसी प्रकार रेखा आर्य ने भी अपने पद की शपथ ली है। उन्होंने सोमेश्वर सीट से विधानसभा चुनाव में 5293 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। आर्य पिछली तीनों सरकारों में मंत्री रही हैं।
रेखा आर्य के बाद चंदन राम दास ने भी अपने पद की शपथ ली। उनके पास सियासत का लंबा अनुभव है। 1980 से राजनीति में आए और नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर मंत्री बनने तक का सफर तय किया। राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS