CM धामी ने जोशीमठ का किया जमीनी निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, कहा- जान बचाना प्राथमिकता

उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में कई जगहों पर धरती धंस रही है। सैकड़ों घरों में दरारें आ गई हैं। हालात यह बनते जा रहे हैं कि मकान कभी भी गिर सकते हैं। जिससे जोशीमठ के लोग सहमे हुए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) शनिवार को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए जोशीमठ (landslide in landslide) पहुंचे।
भूस्खलन से आई दरारों से 600 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं, इन्हें देखने के लिए मुख्यमंत्री धामी व्यू होटल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जमीनी निरीक्षण किया और जोशीमठ में प्रभावित परिवारों से भी बातचीत की। जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें को तैनात किया गया था। दरअसल, जमीन धंसने के कारण माउंट व्यू और मल्लारी होटल आपस में टकरा गए हैं। इन होटलों के पीछे के इलाके के कई घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
वही जोशीमठ पहुंचने से पहले सीएम ने 'डूबते' शहर का हवाई सर्वेक्षण (Aerial Survey) भी किया। धामी ने दौरा करने के बाद कहा कि जोशीमठ हमारे लिए एक महत्वपूर्ण और सांस्कृतिक स्थान है। हमारा मुख्य उद्देश्य सभी को बचाना है। विशेषज्ञ इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की कोशिश कर रहे हैं। सीएम धामी ने बताया भू-वैज्ञानिक इसका पता लगा रहे हैं। गुवाहाटी संस्थान, IIT रुड़की और इसरो के साथ भी बातचीत चल रही है। हर कोई कारणों का पता लगा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS