उत्तराखंड: समाजवादी पार्टी 70 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने किया उम्मीदवारों का ऐलान

उत्तराखंड: समाजवादी पार्टी 70 सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने किया उम्मीदवारों का ऐलान
X
उत्तराखंड समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी पार्टी की उम्मीदवारी की घोषणा की है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा पार्टी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए 12 अक्टूबर को विशेष अभियान की शुरुआत होगी।

उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के लिस्ट की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी प्रदेश में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने उम्मीद्वारों का ऐलान किया है।

प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी 12 अक्टूबर से विशेष अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान के जरिए उम्मीद्वारों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

आंदोलन के लिए तैयार हो रहा मंच

प्रदेश अध्यक्ष घोषणा के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार छात्रों, किसानों, अल्पसंख्यकों, व्यापारियों के हितों को लेकर आंदोलन करती आई है और आगे भी जनता के समस्याओं के खिलाफ सपा पार्टी आंदोलन चलाएगी।

इस आंदोलन के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का एक मंच तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के लिए 15 सितंबर को प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा करेगी।

हालांकि इस बार कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए पार्टी वर्चुअल सम्मेलन करने का प्लान कर रही है। इस वर्चुअल सम्मेलन के तार से पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगी।वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तराखंड वासियों के नाम संदेश की एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा।

प्रदेश में सपा पार्टीें का वोट ग्राफ

बता दें कि राज्य गठन के पहले प्रदेश में समाजवादी पार्टी के आठ से नौ विधायक हुआ करते थे। 9 नवंबर 2000 तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तीन विधायक थे, जो अंतरिम सरकार में शामिल थे। 2002 के विधानसभा चुनाव में पार्टी 7 सीटों पर चुनाव लड़ी।

इस चुनाव में दूसरे नंबर का स्थान मिला। वहीं, 2007 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को क़रीब 3 फ़ीसदी वोट मिले थे। 2012 के चुनाव में पार्टी को एक फीसद से भी कम वोट मिले। इस गिरते ग्राफ के बाद 2012 के बाद अब 2022 में सपा पार्टी फिर एक बार अपनी किस्मत को आजमाएंगी।

Tags

Next Story