लखन घनघोरिया के बंगले पर जुटी हजारों महिलाओं की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ाई धज्जियां

X
By - Akshay Sahu |2 Jun 2020 1:30 PM IST
खाते में दो से तीन हजार रुपए जमा होने की खबर पाकर महिलाओं का लगा मेला। पढ़िए पूरी खबर-
जबलपुर। पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री लखन घनघोरिया के बंगले पर हजारों महिलाओं का जमावड़ा लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि खाते में दो से तीन हजार रुपए जमा होने की खबर पाकर महिलाएं लखन घनघोरिया के बंगले पर पहुंची हैं।
यह घटना जबलपुर के ब्यौहार बाग की है, जहां महिलाओं का मेला लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पासबुक की फ़ोटो कॉपी जमा करने हजारो महिलाएं पहुंची हुई हैं। लखन घनघोरिया के बंगले के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। फ़िलहाल महिलाओं के बीच दो से तीन हजार रुपए जमा होने की खबर कैसे फैली इस बात का पता नहीं चल पाया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS