VIDEO : पड़ोसी से झगड़े में आरक्षक ने निकाल ली बंदूक, रेड जोन में ड्यूटी करने को लेकर हुआ विवाद, केस दर्ज

सीहोर। लॉकडाउन के दौरान जिले में दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान पुलिस आरक्षक और कुछ युवकों द्वारा पड़ोसी के ऊपर लाठी और बन्दूकों से हमला करने का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान रेडजोन में ड्यूटी करने के लिए आने-जाने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों से लाठियां चली वहीं बंदूक भी निकल आई।
यह मामला वैशाली नगर का है, जहां पुलिस आरक्षक दरियाव सिंह और ओमप्रकाश वर्मा के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक ओमप्रकाश वर्मा देवास के एसबीआई में ड्यूटी करते हैं। देवास रेड जोन घोषित किया गया है। ऐसे में रेड जोन में ड्यूटी कर सीहोर लौटने पर पुलिस आरक्षक ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के विवाद हो गया और जमकर गाली-गलौच भी हुई।
विवाद की सूचना डायल 100 को दी गई। सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत किया।
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मियों के जाते ही। घर से एक शख्स कुर्सी लेकर बाहर निकलता है इतने में पुलिस आरक्षक का परिवार लाठियों और डंडे से हमला कर देता है। इसके अलावा लोग जमकर पत्थरबाजी करते भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आरक्षक दरियाव सिंह डंडे और बंदूक लहराता भी दिखाई दे रहा है।
इस मामले में टीआई मनोज मिश्रा ने बताया कि- 'दोनों पक्षो की रिपोर्ट पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।'
देखिये विवाद का वीडियो:-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS