MP : जिला अस्पताल में इलाज के लिए 4 दिन से भटक रही महिला, पेट में हो चुकी है बच्चे की मौत

MP : जिला अस्पताल में इलाज के लिए 4 दिन से भटक रही महिला, पेट में हो चुकी है बच्चे की मौत
X
महिला को भर्ती करने के फौरन बाद डॉक्टर अस्पताल से नदारद। पढ़िए पूरी खबर-

सिंगरौली। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में लापरवाहियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर जिला अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि लेबर रूम में महिला को भर्ती कर डॉक्टर नदारद हो गये हैं। पीड़ित महिला के पेट में बच्चे की मौत हो चुकी है। इंफेक्शन होने से महिला की जान को भी खतरा है। महिला के इलाज के लिए परिजन 4 दिनों से भटक रहे हैं लेकिन पीड़िता की सुध लेने के लिए कोई भी जिमेदार अधिकारी मौजूद नहीं है।

इस मामले में महिला के परिजनों ने बताया कि- 'महिला को डिलिवरी के लिये 4 दिन पहले जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के लिये अम्बेडकर नगर शक्ति नगर भेजा किसी तरह से अल्ट्रासाउंड करके जब महिला दोबारा जिला अस्पताल आई तब तक उसके बच्चे की पेट में ही मौत हो चुकी थी।

डॉ. कल्पना रवि ने फौरन अस्पताल में भर्ती करने के लिए कहा लेकिन आज सुबह 11 बजे तक भी महिला को भर्ती नहीं किया गया था। किसी तरह डॉ. उमेश सिंह ने महिला को भर्ती किया भी तो इसके फौरन बाद वो अस्पताल से ही नदारद हो गये। महिला अब भी ज़िन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रही है।

वहीं डॉक्टर को कई बार कॉल किया गया लेकिन उन्होंने फोन का जवाब भी नहीं दिया। वहीं अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरपी पटेल अस्पताल में बीते 2 महीने से नदारद हैं। ऐसे में मरीजों की हालत भगवान भरोसे है।

Tags

Next Story