रीवा में बच्चा चोर समझ बहरूपिया की लोगों ने कर दी बेदम पिटाई

मध्यप्रदेश के रीवा में इन दिनों बच्चा चोर गिरोह के आने की अफवाह के चलते स्थानीय लोग किसी भी संदिग्ध को बच्चा चोर समझ पकड़ कर पीटने लगते हैं। गुरुवार को जिले में ऐसे ही पिटाई का मामला सामने आया है। जहां एक बहरूपिया को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझकर स्थानीय लोगों ने उस पर हाथ साफ कर दिया। जिसके बाद मौक पर पहुंची पुलिस बहरूपिया को पकड़कर अपने साथ ले गई।मामला समान थाना क्षेत्रातंर्गत पोखरी टोला के चिरहुला का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने शादी बारात में बहरूपिया बनकर नाचने गाने वाले एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ लिया और पकड़ कर उसकी बेदम पिटाई करना शुरू कर दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS