मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों की रोशनी जाने से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश Watch Video

मध्यप्रदेश के इंदौर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों को रोशनी जाने का बड़ा मामला सामने आया है। 10 दिन पहले इंदौर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन किया गया था जिसमें इंनफेक्शन के कारण 11 लोगों ने अपनी आंखों की रोशनी खो दी। बता दें ऑपरेशन के आंखों की रोशनी जाने का यह पहला मामला नहीं इसके कुछ दिन पहले भी 22 मरीजों ने मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी।
इसमें कुछ की एक आंख तो किसी की दोनों आंखों को नुकसान पहुंचा है। सभी मरीजों को डॉक्टरों ने एक हाल में बंद करके रखा हुआ है। परिजनों को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा। घटना की जानकारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए 7 लोगों की कमेटी बनाई गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है एक समय के बाद मरीजों की रोशनी वापस आ जाएगी।
दरअसल, 8 अगस्त को राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत मोतिबिंद के मरीजों को आई हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। उसी दिन उन सभी का ऑपरेशन किया गया। इसके अगले दिन 9 अगस्त को मरीजों की आंखों में दवांई डाली गई जिसके बाद उन्हें सब कुछ सफेद दिखना शुरू हो गया। कुछ मरीजों ने सब कुछ काली छाया सी दिखने और दर्द की शिकायत की। जांच के बाद डॉक्टरों ने माना कि इनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS