दतिया : व्यापारी से 3.80 लाख की सरेआम लूट, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

X
By - Akshay Sahu |28 April 2020 4:35 PM IST
लॉकडाउन के दौरान दतिया के इंदरगढ़ में हुई वारदात। पढ़िए पूरी खबर-
दतिया। लॉकडाउन के दौरान लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। दतिया के इंदरगढ़ में लॉकडाउन में दिन दहाड़े गल्ला व्यापारी के साथ तीन लाख अस्सी हजार रुपए की लूट की खबर आ रही है।
यह घटना इंदरगढ़ के ग्वालियर चौराहे की है, जहां 2 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी रिहान खान से तीन लाख अस्सी हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गये। रिहान खान ने पुलिस को लूट की सूचना दी। फ़िलहाल इंदरगढ़ पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS