विदिशा में पैसों की लालच में पांच दोस्तों ने अपने ही साथी का किया अपहरण फिर सिर पर पत्थर मारकर कर दी हत्या

विदिशा। विदिशा में अपहरण कर एक छात्र की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक छात्र के उसके दोस्तों ने ही अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मामला गंजबासौदा का है। पुलिस ने मंगलवार को उसका शव बरामद किया। साथ ही पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें चार नाबालिग हैं। छात्र का नाम पवन बताया जा रहा है जो 6वीं कक्षा में पढ़ता था। पांच दोस्तों ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी और शव को पानी से भरे गढ़े में फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा के गायत्री नगर निवासी हलवाई नारायण कुशवाह का बेटा सोमवार शाम करीब 6 बजे से लापता था। जिसके बाद परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर संदेह जताया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया जाता है कि सभी दोस्त उससे 15 लाख की वसूली करने के फिराक में थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS