5th Phase: मध्य प्रदेश में वोटिंग का दिख रहा क्रेज, पिता के अंतिम संस्कार के बाद वोट डालने पहुंचा युवा

5th Phase: मध्य प्रदेश में वोटिंग का दिख रहा क्रेज, पिता के अंतिम संस्कार के बाद वोट डालने पहुंचा युवा
X
2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से ही 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश ही नहीं देश में वोट के अधिकार को लेकर लोगों की दीवानगी दिखाई जा रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से ही 7 राज्यों की 51 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश ही नहीं देश में वोट के अधिकार को लेकर लोगों की दीवानगी दिखाई जा रही है।

एएनआई के मुताबिक, मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक युवा अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद मतदान केंद्र पहुंचा। जहां उसने अपने मत का इस्तेमाल कर वोट किया।

पांचवें चरण में मध्य प्रदेश की 7 लोकसभा सीटों पर वोट किए जा रहे हैं। इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल की सीट शामिल है। मध्य प्रदेश की भी सभी 7 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश में 25.07 फीसदी मतदान हुआ है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story