MP : एक महिला के दो पति, दोनों की दावेदारी पर पुलिस की माथापच्ची…

भोपाल। राजधानी के महिला थाने में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक महिला ने दो शादियां कर ली। अपने दोनों पतियों को उसने अंधेरे में रखा। जब दोनों पतियों ने आपस में फोन पर बातचीत की, तब इस हकीकत का खुलासा हुआ। बहरहाल मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है।
जानकारी मिली है कि महिला ने सबसे पहले 2005 में एक युवक से शादी की। तब उसने खुद अपनी उम्र 32 साल बताया। शादी के बाद वह अक्सर घर से भाग जाती थी। इससे पति परेशान रहने लगा। बार-बार पत्नी के गायब होने की सूचना पति ने पुलिस को भी दी।
तीसरी बार जब पत्नी फिर भाग गई, तब पति ने पतासाजी शुरू की। उसे पता चला कि महिला ने 2019 में भी किसी युवक से शादी की है। पति ने उस युवक का मोबाइल नंबर खोज निकाला।
मोबाइल पर युवक यानी दूसरे पति से बात हुई, तब पहले पति को पता चला कि महिला ने दोनों से झूठ बोलकर शादी की थी। दोनों पतियों को एक-दूसरे के बारे में कोई भनक नहीं थी। यह भी पता चला कि महिला ने दूसरी शादी के समय अपनी उम्र 21 साल बताया था। महिला ने पहले पति को अपना भाई बताया था।
अब यह मामला राजधानी के महिला थाने में पहुंच गया है। दोनों युवक उस महिला पर अपनी पत्नी होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS