बड़ी खबर: इंदौर में मिले तब्लीगी के 25 जमाती, 15 दिनों के लिए होंगे क्वेरैंटाइन

बड़ी खबर: इंदौर में मिले तब्लीगी के 25 जमाती, 15 दिनों के लिए होंगे क्वेरैंटाइन
X
बुधवार रात चंदन नगर क्षेत्र के ग्रीन पार्क और रानी पैलेस के मस्जिदों से 25 महिलाओं और पुरुषों को प्रशासन ने खाेज निकाला, पढ़िए पूरी खबर-

इंदौर। तब्लीगी मकरज के 25 जमातियों को इंदौर में खोजा गया है। ग्रीन पार्क और रानी पैलेस में मिले इन जमातियों में 5 दंपत्ति असम के और 15 व्यक्ति दिल्ली समेत दूसरे स्थानों के हैं। इन्हें 15 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया गया है।

मध्य प्रदेश के कई शहरों में जमातियों के लोगों के होने की खबर के बाद इनकी खोजबीन की जा रही थी। बुधवार रात चंदन नगर क्षेत्र के ग्रीन पार्क और रानी पैलेस के मस्जिदों से 25 महिलाओं और पुरुषों को प्रशासन ने ताराकुंज गार्डन में क्वारैंटाइन के लिए भेज दिया है। इन्हें 15 दिनों के लिए अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

Tags

Next Story