MP के सागर में पानी पर लगा सेना का पहरा, जानिए क्यों तैनात हैं दर्जनों जवान?

MP के सागर में पानी पर लगा सेना का पहरा, जानिए क्यों तैनात हैं दर्जनों जवान?
X
यहाँ सेना के एक दर्जन जवानों को तैनात किया गया है। जो 12 किलोमीटर लम्बी नदी और चितौरा एनीकट डैम पर पेट्रोलिंग करते हैं।

सागर। जिले में चितौरा डैम पर पानी को लेकर संग्राम होता दिखाई दे रहा है । यहाँ सेना के एक दर्जन जवानों को तैनात किया गया है। जो 12 किलोमीटर लम्बी नदी और चितौरा एनीकट डैम पर पेट्रोलिंग करते हैं। सेना के इस पहरे की वजह कैंट इलाके में गर्मियों के मौसम में होने वाला जलसंकट है। दरअसल सागर में सेना की छावनी है, इस छावनी को नगर पालिक निगम सागर बेबस नदी पर बनी राजघाट परियोजना से चितौरा डैम एनीकट पर पानी देता है। जिसके बाद यहाँ से सागर के कैंट इलाके में पानी की सप्लाई की जाती है। लेकिन डैम के आस पास किसान खेती के लिए इसके पानी इस्तेमाल करते है। जिस कारण गर्मी के मौसम ख़ास कर मई और जून के महीने में कैंट इलाके में जलसंकट हो जाता है। वहीं इस जल संकट से बचने के लिए सेना अभी से सतर्क हो गयी है। और जो किसान सिंचाई के लिए मोटर लगाकर पानी का उपयोग करते है सेना द्वारा रोक दिया जाता है। सेना के जवान किसानों की मोटर भी जब्त कर लेते है। वहीं इस सब से किसानों और सेना में तनाव भी होने लगा है।

सागर शहर से 10 किलोमीटर दूर चितौरा डेम पर सेना के जवानों हाथो में बंदूक लेकर पहरा दे रहे हैं। और किसानों को बेबस नदी पर बने राजघाट परियोजना से लेकर चितौरा डैम के 12 किलोमीटर लम्बी नदी से किसानो के पानी लेने से रोक लगा दी है। और जो किसान इस स्टॉप डेम से पानी निकालते है। उनके मोटर, सेक्शन, कंडेंशन, इलेक्ट्रिक तार वहां से जब्त कर लेते हैं। इसके साथ ही सेना ने हिदायत दी है कि आगे से इस डेम के पानी का उपयोग ना करें। बताया जा रहा हैं कि राजघाट से सेना डेम की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। और इस रास्ते में पड़ने वाले जितने भी गांव हैं उनके किसानों पर सिंचाई के लिए पानी पर प्रतिबंध लगा है।

अब सिंचाई नही होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। वहीं इस मामले पर नरयावली क्षेत्र के विधायक का कहना है कि वो इस मामले को लेकर प्रशासनिक तथा सेना के अधिकारियों से बात कर मामले का हल निकालने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story